CG News : आमानाका थाने में हंगामा: पुलिस से भिड़े युवक, ASI पर किया हमला

CG News : आमानाका थाने में हंगामा: पुलिस से भिड़े युवक, ASI पर किया हमला

CG News : आमानाका थाने में हंगामा: पुलिस से भिड़े युवक, ASI पर किया हमला

CG News : रायपुर के आमानाका थाने में शुक्रवार रात एक गंभीर विवाद हुआ, जिसमें पुलिस और कुछ युवकों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हर्षदीप, आकाश जांगड़े, राधे यदु और अन्य युवक एक ढाबे पर गए थे, जहां ढाबा संचालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर ढाबा संचालक थाने पहुंचा, और उसके पीछे-पीछे सभी युवक भी थाने आ गए। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी

इस दौरान थाने में मौजूद एएसआई रमेश चंद्र यादव और नाइट पेट्रोलिंग टीम विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन युवक पुलिस की कार्रवाई से नाराज हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और ASI यादव के कॉलर तक पकड़ लिया। धक्का-मुक्की में ASI जमीन पर गिर गए। पुलिस ने इस घटना को सरकारी काम में बाधा मानते हुए कई युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

NSUI ने किया थाने का घेराव

इसी मामले में एक युवक प्रवीण सरोज को भी आरोपी बना लिया गया, जबकि उसका दावा है कि वह सिर्फ सूचना देने थाने गया था और किसी झगड़े में शामिल नहीं था। प्रवीण के समर्थन में NSUI सामने आई है। जिलाध्यक्ष शांतनु झा ने कहा कि प्रवीण निर्दोष है और पुलिस ने उसे गलत तरीके से फंसा दिया है। NSUI ने थाने का घेराव कर थाना प्रभारी से जांच कर प्रवीण के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

वहीं, थाना प्रभारी सुनील दास ने कहा है कि पूरे मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ ही कार्रवाई होगी।

Related Post

Latest News
CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट CG News: BSP की जमीन पर सालों से कारोबार करने वालों को नहीं मिला कानूनी अधिकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 याचिकाएं की खारिज CG News: पीएम मोदी और CEC पर अमित जोगी के विवादित वीडियो से सियासी घमासान, BJP ने FIR की मांग की CG News: महादेव सट्टा ऐप के आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली ले जाकर होगी पूछताछ CG News: महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी, प्रत्यर्पण की शर्तों पर विवाद
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home