CG News : बिलासपुर में मानसून पूर्व मेंटनेंस कल से शुरू, रोजाना चार घंटे बिजली बंद

CG News : बिलासपुर में मानसून पूर्व मेंटनेंस कल से शुरू, रोजाना चार घंटे बिजली बंद

CG News : बिलासपुर में मानसून पूर्व मेंटनेंस कल से शुरू, रोजाना चार घंटे बिजली बंद

CG News : बिलासपुर – मानसून की दस्तक नज़दीक है और अब जाकर विद्युत वितरण कंपनी को बारिश से पहले रखरखाव की चिंता सताने लगी है। 31 मई से शहर में मानसून पूर्व विद्युत मेंटनेंस का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत नेहरू नगर उप केन्द्र के मुंगेली रोड और सर्किट हाउस फीडर से होगी।

रोजाना अलग-अलग इलाकों में चार घंटे बिजली बंद

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सब स्टेशन, ट्रांसफॉर्मर, फीडर और बिजली लाइनों की जांच व आवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा। साथ ही पेड़ों की छंटाई भी की जाएगी ताकि बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट या लाइन बाधित न हो।

पहले दिन ये इलाके होंगे प्रभावित

31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुभम विहार, मिनोचा कॉलोनी, ओम जोन, ग्रीन गार्डन, नंद विहार, नर्मदा नगर, लुबिना कोर्ट, गणेश चौक से मुंगेली नाका, लुथरा हॉस्पिटल तक के इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेंटनेंस कार्य किया जाएगा।

इस बार डेढ़ माह की देरी से शुरू हो रहा रखरखाव

विद्युत विभाग आमतौर पर अप्रैल के मध्य से मानसून पूर्व मेंटनेंस की प्रक्रिया शुरू करता है, लेकिन इस वर्ष तकनीकी फॉल्ट्स और लगातार हो रहे ब्रेकडाउन के चलते उपभोक्ताओं को 16 घंटे तक बिजली नहीं मिल पा रही थी। जनआक्रोश के कारण मेंटनेंस टालना पड़ा। अब जब विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई है, तो डेढ़ माह की देरी के बाद मेंटनेंस कार्य की शुरुआत की जा रही है।

विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य आवश्यक सुरक्षा और मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home