CG News : राशन घोटाला: 285 क्विंटल चावल गबन, राशन दुकान संचालक पर FIR की तैयारी

CG News : राशन घोटाला: 285 क्विंटल चावल गबन, राशन दुकान संचालक पर FIR की तैयारी

CG News : राशन घोटाला: 285 क्विंटल चावल गबन, राशन दुकान संचालक पर FIR की तैयारी

CG News : रायपुर/बिलासपुर – वार्ड क्रमांक 42 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित एक राशन दुकान में भारी गबन का मामला सामने आया है। राशन दुकान आईडी 401001134 के संचालक अमितेष राय पर 285.48 क्विंटल चावल के गबन का गंभीर आरोप लगा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

खाद्य विभाग की जांच में खुली पोल

23 अगस्त 2024 को खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच में यह गड़बड़ी उजागर हुई। खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के माध्यम से संचालित इस दुकान में चावल की भारी कमी पाई गई। जांच के बाद अमितेष राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

संचालन निलंबित, नई समिति को सौंपी जिम्मेदारी

बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद संचालक ने न तो गबन की गई राशन सामग्री की भरपाई की और न ही कोई उत्तर प्रस्तुत किया। इसके चलते 20 सितम्बर 2024 को दुकान का संचालन निलंबित कर दिया गया। 5 अक्टूबर 2024 को उक्त दुकान का प्रभार गौरी महिला बहुद्देशीय सहकारी समिति (आईडी 402001157) को सौंप दिया गया।

पंचनामा में हुआ खुलासा

दुकान के हस्तांतरण के दौरान की गई पंचनामा कार्यवाही में यह स्पष्ट हुआ कि पूर्व संचालक द्वारा 285.48 क्विंटल चावल कम दिया गया है। खाद्य विभाग ने अमितेष राय को 10 महीनों में कई बार नोटिस जारी कर जवाब या राशन की भरपाई करने को कहा, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

अब होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य विभाग अब इस मामले में कठोर कार्रवाई की तैयारी में है और जल्द ही पूर्व संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह मामला जनहित से जुड़ा है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई अनिवार्य मानी जा रही है।

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home