CG News : वीडियो कॉल पर युवती को निर्वस्त्र कर रिकॉर्डिंग, फिर ब्लैकमेलिंग

CG News : वीडियो कॉल पर युवती को निर्वस्त्र कर रिकॉर्डिंग, फिर ब्लैकमेलिंग

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने रिश्ते का फायदा उठाकर युवती को पहले भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान उससे आपत्तिजनक हरकतें करवाईं और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में इसी वीडियो के जरिए वह युवती को लगातार धमकाकर पैसे ऐंठता रहा।

पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद बालोद पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी युवक हम्जा शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ऐसे शुरू हुआ संपर्क

पुलिस को दी गई जानकारी में 18 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड़ क्षेत्र में हुई है। इसी पारिवारिक संबंध के चलते वर्ष 2025 में उसकी पहचान मौसी के देवर हम्जा शेख से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल और वीडियो कॉल पर सामान्य बातचीत होती थी।

कुछ समय बाद युवती के पिता ने उसे युवक से बात करते हुए देख लिया था और उसे समझाइश भी दी थी। इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से एक नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनवाया, जिसका पासवर्ड दोनों के पास था।

वीडियो कॉल का दुरुपयोग

पीड़िता के अनुसार, एक दिन वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने उसे कपड़े उतारने के लिए उकसाया। उसी दौरान उसने कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और कई स्क्रीनशॉट भी सेव कर लिए। इसके बाद आरोपी ने इन वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।

50 हजार की मांग, डर के कारण दिए पैसे

ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी ने युवती से 50 हजार रुपए की मांग की। डर और सामाजिक बदनामी के भय से युवती ने कई बार फोन-पे और नकद के जरिए 990-990 रुपए आरोपी को भेजे। हालांकि, जब उसने आगे पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने अपनी धमकी पर अमल कर दिया।

इंस्टाग्राम पर डाला आपत्तिजनक वीडियो

पीड़िता का आरोप है कि 27 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसी इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर दिए। इससे मानसिक रूप से टूट चुकी युवती ने आखिरकार पुलिस का सहारा लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 296 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : नक्सल डेडलाइन से पहले अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 7 फरवरी को रायपुर में हाईलेवल बैठक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home