CG News: कोंडागांव में सरकारी दफ्तरों पर 16 करोड़ का बिजली बिल बकाया, 39 कनेक्शन कटे

CG News: कोंडागांव में सरकारी दफ्तरों पर 16 करोड़ का बिजली बिल बकाया, 39 कनेक्शन कटे

CG News: कोंडागांव में सरकारी दफ्तरों पर 16 करोड़ का बिजली बिल बकाया, 39 कनेक्शन कटे

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बड़ा बकाया सामने आया है. जिले के 39 शासकीय कार्यालयों और संस्थानों पर करीब 16 करोड़ रुपये की बिजली बिल राशि लंबित बताई जा रही है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के बाद बिजली विभाग ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित कार्यालयों के स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन बिजली कनेक्शन काट दिए हैं.

नगर पालिका पर 7 करोड़ से ज्यादा बकाया

बकाया राशि में सबसे बड़ा हिस्सा नगर पालिका कोंडागांव का बताया जा रहा है, जिस पर 7 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल लंबित है. हालांकि फिलहाल नगर पालिका के पानी सप्लाई पंप हाउस और स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन चालू रखे गए हैं. बिजली विभाग ने संकेत दिया है कि जल्द भुगतान नहीं होने पर इन कनेक्शनों पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

39 दफ्तरों के स्मार्ट मीटर से कनेक्शन कटा

जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार, सरकारी विभागों के 1.57 लाख से अधिक बिजली कनेक्शनों पर करीब 3035.37 करोड़ रुपये की राशि बकाया बताई गई है. कोंडागांव में बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने जल संसाधन, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन, कृषि, न्यायालय, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग समेत कई कार्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की है.

कई बार दिए गए थे भुगतान के नोटिस

कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र कुमार के अनुसार, संबंधित सरकारी विभागों को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए कई बार पत्राचार के जरिए सूचना दी गई थी. निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने के बाद नियमानुसार 39 शासकीय कार्यालयों और संस्थानों की बिजली सप्लाई बंद की गई. विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से लंबित राशि की वसूली के लिए की गई है.

भुगतान के बाद बहाल होंगे कनेक्शन

बिजली विभाग के मुताबिक बकाया राशि जमा होने के बाद नियमानुसार संबंधित कार्यालयों के कनेक्शन बहाल किए जाएंगे. विभाग ने आम उपभोक्ताओं से भी समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि समय पर भुगतान करने से कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्रवाई से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: CG में H1N1 का बढ़ता संक्रमण, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home