CG News: छत्तीसगढ़ में सीटें बढ़ने की तैयारी, परिसीमन बिल पेश, विधानसभा 135 और लोकसभा 17 सीटें होने की संभावना

CG News: छत्तीसगढ़ में सीटें बढ़ने की तैयारी, परिसीमन बिल पेश, विधानसभा 135 और लोकसभा 17 सीटें होने की संभावना

CG News: छत्तीसगढ़ में सीटें बढ़ने की तैयारी, परिसीमन बिल पेश, विधानसभा 135 और लोकसभा 17 सीटें होने की संभावना

CG News: देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाले संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को संसद में पेश कर दिया गया है। यदि यह विधेयक पास होता है, तो करीब 50 साल बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में क्या होगा बदलाव?

इस प्रस्तावित परिसीमन के तहत छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा सीटों में इजाफा हो सकता है। अनुमान है कि लोकसभा की सीटें 13 से बढ़कर 17 हो जाएंगी, जबकि विधानसभा की सीटें 90 से बढ़कर लगभग 135 तक पहुंच सकती हैं।

2011 जनगणना बनेगी आधार

नए परिसीमन की प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर की जाएगी। इससे राज्य में जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व को और संतुलित करने की कोशिश होगी।

कब-कब बदली सीटों की संख्या?

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों में अब तक कई बार बदलाव हो चुका है,
• 1952: 82 सीटें
• 1957: 81 सीटें
• 1962: 84 सीटें
• 1972: 90 सीटें
इसके बाद 2002 में परिसीमन हुआ, लेकिन सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया।

50 साल बाद बड़ा बदलाव संभव

1970 के दशक के बाद यह पहला मौका होगा, जब सीटों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे राज्य की राजनीति और चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: जनगणना 2026-27 की शुरुआत, 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू, 30 अप्रैल तक ऑनलाइन भरें जानकारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.