CG News: बेमौसम बारिश में किसानों की मेहनत पर खतरा, धान खुले में पड़ा, प्रशासन मौन
CG News: प्रदेश में बेमौसम बारिश की चेतावनी के बीच आरंग विकासखंड के ग्राम चपरीद के धान खरीदी केंद्र में हजारों बोरी धान खुले में पड़ी हैं, प्रशासन की सुस्ती और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह कीमती उपज बारिश की भेंट चढ़ रही है.

व्यवस्था के दावों का हकीकत से अंतर
शासन-प्रशासन दावा करता है कि, खरीदी केंद्रों में तिरपाल और कैप कवर की पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन चपरीद केंद्र में पर्याप्त कवर होने के बावजूद कर्मचारी उन्हें इस्तेमाल करने के बजाय खानापूर्ति में व्यस्त हैं, धान के भीगने की प्रतीक्षा की जा रही है, जिससे बाद में नमी के नाम पर गुणवत्ता खराब बताने का बहाना बनाया जा सके.
‘सूखत’ और धीमी परिवहन गति की रणनीति
धान के लंबे समय तक खुले में रहने से उसका वजन घटता है, जिसे ‘सूखत’ कहा जाता है, सूत्रों के अनुसार, समिति के कर्मचारी इस सूखत की भरपाई के लिए धान को बारिश में भीगने दे रहे हैं, साथ ही परिवहन की धीमी रफ्तार से केंद्र जाम हो गया है, जिससे धान का समय पर उठाव नहीं हो पा रहा है.
उच्च अधिकारियों का निरीक्षण और नीति का पालन
मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद उच्च अधिकारियों द्वारा जमीनी निरीक्षण का अभाव दिख रहा है, सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, बारिश से धान बचाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए, चपरीद केंद्र की स्थिति शासन के दावों की पोल खोल रही है.
करोड़ों की हानि का खतरा और SDM का बयान
यदि इस लापरवाही पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया, तो शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि होने की संभावना है, आरंग SDM अभिलाषा पैकरा ने कहा कि, धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था है और यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.