CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट और बीजेपी पर साधा तीखा निशाना

CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट और बीजेपी पर साधा तीखा निशाना

CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट और बीजेपी पर साधा तीखा निशाना

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट पेश करने से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला, उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के दूसरे दिन बजट पेश करने पर आपत्ति जताई और कहा कि, सरकार के पास कोई ठोस उपलब्धि नहीं है, उन्होंने बजट से कोई उम्मीद नहीं होने की बात कही.

Bhupesh Baghel Slams Budget: Chhattisgarh Tax Relief Missed

बजट को लेकर नाउम्मीदी

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, सरकार बजट को गंभीरता से नहीं ले रही है, राज्यपाल के अभिभाषण के दूसरे दिन बजट पेश किया जा रहा है, जिससे अभिभाषण की गरिमा गिर रही है, उन्होंने कहा कि, थकी, झुकी सरकार के पास इस बार भी बजट से कोई उम्मीद नहीं है.

चीनी रोबोट विवाद पर टिप्पणी

गलगोटियास यूनिवर्सिटी में चीनी रोबोट विवाद पर भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षक और गुरु केवल “कुत्ता खोजने” का काम कर रहे थे, अब देशभर में इस चीनी कुत्ते की चर्चा हो रही है, उन्होंने कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए आलोचना की और पिछले प्रदर्शन की तुलना की.

होली पर शराब दुकान को लेकर बीजेपी पर निशाना

भूपेश बघेल ने मंत्री रामविचार नेताम पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी देश की इज्जत गिरा रही है, उन्होंने कहा कि, होली के दिन शराब दुकान खुलने पर समाज में अशांति होगी, साथ ही हरदीप पुरी का नाम एप्स्टीन फाइल्स में आने का हवाला देते हुए देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की बात कही.

राज्यसभा नामांकन पर टिप्पणी

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा नामांकन को लेकर कहा कि, इस फैसले का अधिकार कांग्रेस हाईकमान का है, उन्होंने अन्य साथियों को मौका मिलने की बात कही और कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाम तय कर हाईकमान को भेजेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.