एटीएम में मददगार बनकर करता था ठगी, दिल्ली पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

एटीएम में मददगार बनकर करता था ठगी, दिल्ली पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

एटीएम में फंसे उपभोक्ताओं की मदद करने का नाटक कर ठगी करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद करीम (39 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एटीएम के अंदर लोगों को झांसे में लेकर उनके डेबिट कार्ड की अदला-बदली कर देता था।

ठगी का तरीका बेहद शातिर

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी एटीएम में मौजूद ग्राहकों से बातचीत शुरू करता और मशीन में आ रही दिक्कत का समाधान बताने का भरोसा देता था। इसी दौरान वह मौका पाकर ग्राहक का कार्ड बदल लेता था। बाद में उसी कार्ड से वह घरेलू इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान खरीदता था।

ई-एफआईआर के बाद खुला नेटवर्क

यह मामला तब सामने आया जब 17 जनवरी को एक उपभोक्ता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि 3 जनवरी को मुखर्जी नगर क्षेत्र के एटीएम में उसका कार्ड बदल दिया गया था। कुछ ही समय बाद खाते से 20,000 रुपये की निकासी सामने आई।

गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली बरामदगी

आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके पास से –

  • 61 अलग-अलग बैंक खातों से जुड़े डेबिट और क्रेडिट कार्ड

  • कई महंगे घरेलू उपकरण

  • एक मोटरसाइकिल

  • बाइक के लिए इस्तेमाल की जा रही तीन नकली नंबर प्लेट

जब्त की हैं।

पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद करीम पहले भी धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किन-किन इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ धर्मांतरण नेटवर्क मामले में कोड नेम का खुलासा, ट्रैवल वाउचर्स से होता था भुगतान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home