Mumbai News: अक्षय कुमार के काफिले के सामने सड़क हादसा, शूटिंग से लौटते वक्त हादसे के बने गवाह

Mumbai News: अक्षय कुमार के काफिले के सामने सड़क हादसा, शूटिंग से लौटते वक्त हादसे के बने गवाह

Mumbai News: अक्षय कुमार के काफिले के सामने सड़क हादसा, शूटिंग से लौटते वक्त हादसे के बने गवाह

Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोमवार शाम शूटिंग से लौटते समय एक सड़क दुर्घटना के प्रत्यक्ष गवाह बने, जुहू स्थित अपने घर जाते वक्त अचानक हुए इस हादसे ने कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मचा दी.

तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ऑटो को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सामने चल रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन से जा भिड़ा.

सिक्योरिटी वैन और SUV भी आई चपेट में

ऑटो के सिक्योरिटी वैन से टकराने के कारण अक्षय कुमार की SUV भी हादसे की चपेट में आ गई, हालांकि, अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई, इस दुर्घटना में ऑटो चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा टीम की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, बताया जा रहा है कि, उसकी हालत स्थिर है.

सिक्योरिटी वैन के नीचे फंसे लोग

हादसे के बाद ऑटो चालक और एक यात्री सिक्योरिटी वैन के नीचे दब गए थे, कुछ देर तक दोनों फंसे रहे, लेकिन मौके पर ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, राहत की बात यह रही कि, इस सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, समय रहते रेस्क्यू और मेडिकल सहायता मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें : एटीएम में मददगार बनकर करता था ठगी, दिल्ली पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.