Chhattisgarh News : बस्तर दौरे पर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन पर लेंगे हाईलेवल मीटिंग

Chhattisgarh News : बस्तर दौरे पर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन पर लेंगे हाईलेवल मीटिंग

Chhattisgarh News : बस्तर दौरे पर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन पर लेंगे हाईलेवल मीटिंग

Chhattisgarh News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे शुक्रवार 4 अप्रैल की रात 7:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह उनका रुख बस्तर की ओर होगा, जहां वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के साथ ही बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

नक्सल ऑपरेशन पर अहम मीटिंग

बस्तर से लौटने के बाद अमित शाह रायपुर में एक हाईलेवल मीटिंग लेंगे। यह बैठक नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है। पिछले साल शाह ने घोषणा की थी कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह से सफाया किया जाएगा। अब उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सिर्फ एक साल शेष है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा, पुलिस, CRPF और BSF के कमांडर्स शामिल होंगे। बैठक में राज्य सरकार अब तक हुए एंटी नक्सल ऑपरेशन्स, नक्सलियों की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण और नई नक्सल नीति की जानकारी गृहमंत्री को देगी।

अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे गए

सीएम साय ने जानकारी दी कि भाजपा सरकार के गठन के बाद से अब तक 2200 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार या आत्मसमर्पण कर चुके हैं, वहीं 350 से अधिक का एनकाउंटर हुआ है। सरकार बस्तर के दूरस्थ इलाकों में नए सुरक्षा कैंप भी लगातार स्थापित कर रही है।

शांति की अपील

मुख्यमंत्री ने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की “नियत, नेल्ला, नार” योजना के तहत सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने से लोगों का विश्वास सरकार पर बढ़ा है।

बस्तर की संस्कृति का लुत्फ उठाएंगे शाह

बस्तर पंडुम महोत्सव के दौरान अमित शाह न सिर्फ पारंपरिक पूजा में हिस्सा लेंगे, बल्कि वे बस्तर की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों का भी आनंद लेंगे। पंचायत चुनावों में चुने गए नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ लंच और नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से संवाद भी शाह के कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.