CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इतिहास में पहली बार,चीफ जस्टिस ने वर्चुअल माध्यम से की सुनवाई

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इतिहास में पहली बार,चीफ जस्टिस ने वर्चुअल माध्यम से की सुनवाई

CG News:छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी मौजूदा जस्टिस ने पूरी तरह वर्चुअली किसी मामले की सुनवाई की। यह ऐतिहासिक पहल की गई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा द्वारा, जो इन दिनों अपनी माता के इलाज के लिए लखनऊ में हैं।

पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी निभाई न्यायिक ड्यूटी

कोरोना काल में वर्चुअल सुनवाई की शुरुआत जरूर हुई थी, लेकिन तब तक केवल याचिकाकर्ता और अधिवक्ता ही ऑनलाइन माध्यम से जुड़ते थे। जज स्वयं कोर्ट में बैठकर ही सुनवाई करते रहे हैं। इस बार चीफ जस्टिस खुद लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए।
सूत्रों के अनुसार, चीफ जस्टिस की माता की तबीयत खराब होने के कारण वे बीते कुछ दिनों से लखनऊ में हैं। लेकिन उन्होंने मुकदमों की बढ़ती संख्या और याचिकाकर्ताओं की परेशानियों को देखते हुए वर्चुअली सुनवाई करने का निर्णय लिया।

डिवीजन और सिंगल बेंच दोनों में की सुनवाई

उन्होंने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देशित किया कि उनके डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच के मामलों की लिस्टिंग की जाए। इसके बाद, समयानुसार डिवीजन बेंच की सुनवाई शुरू हुई, जिसमें जस्टिस अरविंद वर्मा कोर्ट में मौजूद रहे, जबकि चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा वर्चुअली जुड़े।
जस्टिस वर्मा ने मामलों की जानकारी साझा की, और सीधे वर्चुअली चीफ जस्टिस से संवाद हुआ। लंच के बाद चीफ जस्टिस ने सिंगल बेंच की सुनवाई भी की, जो बिना किसी तकनीकी रुकावट के पूरी तरह सफल रही।

तकनीक और न्याय व्यवस्था का अनूठा संगम

यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए, बल्कि पूरे देश की न्याय व्यवस्था के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है कि किस प्रकार तकनीक का प्रयोग कर, न्याय वितरण प्रणाली को निरंतर बनाए रखा जा सकता है — भले ही परिस्थितियां कैसी भी हों।

Related Post

Latest News
CG News: छत्तीसगढ़ में आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी, दो संभागों में बंट सकता है प्रदेश CG News: रायपुर-विशाखापट्ट्नम भारतमाला सड़क पर उद्घाटन से पहले दरार आने की जांच तेज, एनएचएआई ने 15 तरह के परीक्षणों के लिए जुटाए सैंपल CG News: बस्तर की ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, केके रेललाइन पर भू-स्खलन के बाद मरम्मत कार्य में देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें CG News: रायगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने बांटे पर्चे, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाकर की इस्तीफे की मांग CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर के भूपेंद्र नाग बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home