CG News: बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 50 इनामी नक्सली कर सकते हैं सरेंडर

CG News: बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 50 इनामी नक्सली कर सकते हैं सरेंडर

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को नया साल शुरू होते ही बड़ी कामयाबी मिलने के संकेत हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, करीब 50 नक्सली, जिन पर कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है, जल्द ही आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

हालिया घटनाओं के बाद बदला माहौल

सूत्र बताते हैं कि हाल के दिनों में नक्सल कमांडर बारसे देवा के आत्मसमर्पण और अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 माओवादियों के मारे जाने के बाद संगठन के भीतर भारी असंतोष और दबाव की स्थिति बनी हुई है। संभावित आत्मसमर्पण करने वालों में बारसे देवा के नजदीकी सहयोगी और सक्रिय सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं।

आज दोपहर हो सकती है आधिकारिक घोषणा

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आज दोपहर करीब 2 बजे प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा की जा सकती है। यदि यह आत्मसमर्पण होता है, तो इसे बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाएगा।

सुरक्षाबलों की रणनीति लाई असरBastar News

बीते कुछ समय से बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार दबाव, विकास योजनाएं और पुनर्वास नीति लागू की जा रही है। माना जा रहा है कि इसी का असर है कि बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए तैयार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इंदौर सड़क हादसा: पूर्व गृह मंत्री की बेटी समेत तीन युवाओं की दर्दनाक मौत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.