CG News : डॉक्टर से 62 लाख की ठगी, भिलाई पुलिस ने पंजाब से पकड़े दो आरोपी, मास्टरमाइंड निकला दिव्यांग आलू विक्रेता!

CG News : डॉक्टर से 62 लाख की ठगी, भिलाई पुलिस ने पंजाब से पकड़े दो आरोपी, मास्टरमाइंड निकला दिव्यांग आलू विक्रेता!

CG News : डॉक्टर से 62 लाख की ठगी, भिलाई पुलिस ने पंजाब से पकड़े दो आरोपी, मास्टरमाइंड निकला दिव्यांग आलू विक्रेता!

CG News : भिलाई के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुई 62 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों साहिल कुमार और राकेश कुमार को पंजाब से गिरफ्तार किया है, जबकि इस ठगी की पूरी साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी संदीप यादव अब भी फरार है — हैरानी की बात ये है कि वह एक दिव्यांग आलू विक्रेता है!

ठगी ऐसे की गई थी:

पीड़ित डॉक्टर बसंत वर्मा (59 वर्ष) को फरवरी से अप्रैल 2024 के बीच वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए क्रिप्टो इनवेस्टमेंट में मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया।धीरे-धीरे उनसे 62,78,187 रुपए ठगे गए।

पुलिस की कार्रवाई:

शिकायत मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस, साइबर सेल, और बैंकिंग टीम ने जांच शुरू की।SBI खाते में 14.10 लाख के ट्रांजेक्शन का पता चला, जिससे आरोपी साहिल कुमार की पहचान हुई।SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम को पंजाब के मानसा जिले भेजा गया।शार्दुलगढ़ थाना क्षेत्र से साहिल कुमार पिता अशोक कुमार और राकेश कुमार पिता अमरजीत लाल को गिरफ्तार किया गया।दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

ठगी की पूरी स्क्रिप्ट संदीप यादव नामक दिव्यांग युवक ने रची, जो आलू बेचने का काम करता था।उसी ने फर्जी स्कीम प्लान कर पीड़ित को झांसे में लिया।आरोपी संदीप को न्यायालय में नोटिस भेजा गया, जल्द गिरफ्तारी की संभावना।

मनी ट्रेल और बैंक इस्तेमाल:

ठगों ने ICICI, कोटक, DBS, यश बैंक, इंडसइंड बैंक जैसे कई खातों का इस्तेमाल किया।आरोपी राकेश कुमार ने SBI खाते से 5 लाख रुपए अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.