कांकेर में कोरोना से पहली मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल!

CG News : कांकेर में कोरोना से पहली मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल!

CG News : कांकेर में कोरोना से पहली मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल!

CG News : कांकेर, छत्तीसगढ़ : साल 2025 में कांकेर जिले में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। कोंडागांव जिले के फरसगांव निवासी 48 वर्षीय मरीज की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज पहले से लीवर संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसे बीते सप्ताह कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग के दावों की खुली पोल:

मरीज की मौत के बाद जिले में कोरोना से निपटने की तैयारियों की हकीकत सामने आ गई है। जहां देशभर में फिर से कोरोना को लेकर अलर्ट जारी है, वहीं कांकेर में कोविड मरीजों के लिए अलग वार्ड तक नहीं बनाया गया है।

प्रशासन की चूक:

कांकेर अस्पताल में नहीं है डेडिकेटेड कोविड वार्ड

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए संबंधित प्रोटोकॉल का पालन नहीं

स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर कोविड के लिहाज़ से सही इलाज होता, तो मरीज की जान बच सकती थी।अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर आने वाले समय में कोरोना के केस बढ़ते हैं, तो क्या कांकेर जिला प्रशासन तैयार है?

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.