CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं ने मेहनत, साहस और लगन से बढ़ाया प्रदेश का मान

CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं ने मेहनत, साहस और लगन से बढ़ाया प्रदेश का मान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा-2024 में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि, यह उपलब्धि युवाओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, सतत तैयारी और समर्पण का परिणाम है, मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

“युवा पीढ़ी ने उत्कृष्टता और साहस का परिचय दिया है” – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन के साथ अपने लक्ष्य हासिल किए हैं, CGPSC में चयनित अभ्यर्थियों ने अपने धैर्य और प्रतिबद्धता से सिद्ध किया है कि, वे प्रशासनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने कहा कि, यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरा प्रदेश इस पर गर्व करता है.

नवचयनित अधिकारी देंगे सुशासन और पारदर्शिता को नई ऊंचाई

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि नए अधिकारी –
• सुशासन को मजबूत करेंगे
• पारदर्शिता और संवेदनशीलता आधारित प्रशासन को नई ऊंचाई देंगे
• राज्य सरकार के जनोन्मुखी तथा जवाबदेह शासन मॉडल को आगे बढ़ाएंगे
उन्होंने कहा कि, उनकी नियुक्ति से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा और क्षमता का संचार होगा.

राज्य के विकास में योगदान की उम्मीद

सीएम ने कहा कि युवा अधिकारी छत्तीसगढ़ के-
• समग्र विकास
• सामाजिक न्याय
• गरीबी उन्मूलन
• शिक्षा व महिला सशक्तिकरण
• ग्रामीण उन्नति
जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि CGPSC में सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, उन्होंने कहा कि यह सफलता संदेश देती है कि- “दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं,”
मुख्यमंत्री ने युवाओं से निरंतर सीखते रहने और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल, सफल और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर स्तर पर एक संवेदनशील, पारदर्शी और सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने में उनका पूरा सहयोग करेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: निर्वाचन आयोग की सख्त चेतावनी, BLO नहीं मांगते OTP, पर्सनल डाटा सुरक्षित रखें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.