CG News: रायगढ़ में साइकिल योजना पर हंगामा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जेल भेजे गए

CG News: रायगढ़ में साइकिल योजना पर हंगामा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जेल भेजे गए

CG News: रायगढ़ में साइकिल योजना पर हंगामा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जेल भेजे गए

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक स्थित शासकीय हाई स्कूल कूपाकानी में मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया. भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्कूल परिसर में हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

मंगलवार को हाई स्कूल में सायकिल वितरण के दौरान हंगामा किया गया था - Dainik Bhaskar

साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर जताई आपत्ति

जानकारी के अनुसार, स्कूल में 28 जुलाई को 7 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जाना था. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था. इसी दौरान रवि भगत स्कूल पहुंचे और योजना के तहत आई साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि साइकिलें मानकों के अनुरूप नहीं हैं और इनके वितरण का विरोध किया.

प्राचार्य ने समझाने का किया प्रयास

स्कूल के प्राचार्य ने रवि भगत को समझाने का प्रयास किया कि शासन की योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया जा रहा है. लेकिन विरोध जारी रहा और रवि भगत स्कूल परिसर में ही धरने पर बैठ गए. उन्होंने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की और साइकिल वितरण रोकने की बात कही, मामले की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई. लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

शांति भंग और सरकारी काम में बाधा का मामला

लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव के अनुसार, शिकायत के आधार पर रवि भगत के खिलाफ शांति भंग करने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में कार्रवाई की गई. कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है, सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को शिक्षा के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइकिलें वितरित की जाती हैं. इस मामले के बाद योजना के तहत मिलने वाली साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं. वहीं प्रशासन की ओर से पूरे मामले की प्रक्रिया और शिकायत की जांच की जा रही है

यह भी पढ़ें : CG News: मिड-डे मील पर हाईकोर्ट सख्त, 26 जिलों के बच्चों को मिलेट चिक्की से वंचित रखने पर सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *