CG News : दुर्ग के कौड़ीकसा गांव में आर्सेनिक युक्त पानी से बीमारियों पर हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति

CG News : दुर्ग के कौड़ीकसा गांव में आर्सेनिक युक्त पानी से बीमारियों पर हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति

CG News : दुर्ग के कौड़ीकसा गांव में आर्सेनिक युक्त पानी से बीमारियों पर हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कौड़ीकसा गांव में जहरीले आर्सेनिक युक्त पानी से फैल रही बीमारियों के मामले में हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई के बाद कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति कर पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

हाई कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया

सुनवाई के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) के सचिव ने शपथपत्र दाखिल कर जानकारी दी कि गांव में करीब 20 साल पहले ही फिल्टर प्लांट स्थापित कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। विभाग के अनुसार, वर्तमान में आर्सेनिक की कोई समस्या नहीं है और जो भी बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं, वे संभवतः पुराने हैं।

हालांकि, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वकील विक्रम शर्मा को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है और निर्देश दिए हैं कि वे खुद गांव जाकर स्थिति का मुआयना करें और विस्तृत रिपोर्ट पेश करें।

कौड़ीकसा के हालात पर कोर्ट की निगरानी

गौरतलब है कि दुर्ग संभाग मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर अंबागढ़ चौकी के पास स्थित कौड़ीकसा गांव में आर्सेनिक युक्त पानी पीने से गंभीर बीमारियां फैलने की खबरें सामने आई थीं। करीब 2,500 की आबादी वाले इस गांव में कई घरों में चर्म रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिली हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, वर्षों से जहरीले पानी का सेवन करने के कारण गांव में बीमारियों का दायरा बढ़ता गया है। अब यह देखना अहम होगा कि कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद प्रशासन और न्यायालय की अगली कार्रवाई क्या होती है।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home