CG News: विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

CG News: विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

CG News: विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

CG News: संगीता सिन्हा को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। वे स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

दो नामों के बीच था मुकाबला

इस पद को लेकर संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। संगठन के भीतर भी दोनों नेताओं के समर्थन में अलग-अलग गुट सक्रिय थे।

दिल्ली में हुआ था इंटरव्यू

जनवरी में दिल्ली में आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में 5 वरिष्ठ महिला नेताओं—अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा—ने अपनी दावेदारी पेश की थी।

सियासी समीकरण भी रहे अहम

स्थायी अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला दो नामों के बीच था। संगठन का एक वर्ग छन्नी साहू के पक्ष में था, जबकि भूपेश बघेल खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। फिलहाल प्रभारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम पर सहमति बन गई है।

संगीता सिन्हा का राजनीतिक प्रोफाइल

संगीता सिन्हा संजारी बालोद विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने धमतरी के शासकीय कॉलेज से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है।
• छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सदस्य रह चुकी हैं
• उत्कृष्ट विधायक का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं

स्थायी अध्यक्ष पर अब भी नजरें

फिलहाल संगठन में स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति बाकी है। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भविष्य में इस पद पर किसे स्थायी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *