CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तैयारी पूरी, 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तैयारी पूरी, 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तैयारी पूरी, 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है, जिससे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है।

CGBSE 10th 12th Result 2025: Chhattisgarh Board Results Likely by 10 May

लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष करीब 3.21 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 2.45 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी है। सभी छात्र अब रिजल्ट घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, 12वीं के हिंदी पेपर लीक होने के बाद 14 मार्च की परीक्षा को रद्द कर 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित किया गया था। इसके बावजूद मूल्यांकन कार्य तय समय में पूरा कर लिया गया है।

समय पर रिजल्ट जारी करने का दबाव

विशेषज्ञों के अनुसार, अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित हो रही हैं। ऐसे में पहले चरण के परिणाम जल्द जारी करना जरूरी है, क्योंकि दूसरी परीक्षा जून में प्रस्तावित है, देश के कई राज्यों में पहले ही बोर्ड रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल भी तेजी से परिणाम जारी करने की दिशा में काम कर रहा है।

5वीं-8वीं के रिजल्ट भी जल्द

कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन भी लगभग पूरा हो गया है। संभावना है कि इन कक्षाओं के परिणाम अप्रैल के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। असफल छात्रों के लिए पुनः परीक्षा की भी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में 3 महीने का राशन योजना फेल? 1 महीने का अनाज भी मुश्किल से मिल रहा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home