CG News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से, रायपुर से सलधा धाम तक कार्यक्रम

CG News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से, रायपुर से सलधा धाम तक कार्यक्रम

CG News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से, रायपुर से सलधा धाम तक कार्यक्रम

CG News: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 15 मार्च से शुरू हो रहा है, शंकराचार्य रविवार को अहमदाबाद से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनका भव्य स्वागत करेंगे और दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आ रहे छत्तीसगढ़ : 15 मार्च को पहुंचेंगे रायपुर, 18  को बिलासपुर से वाराणसी जाएंगे - Haribhoomi

रायपुर एयरपोर्ट से राजीव नगर तक स्वागत कार्यक्रम

ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट से शंकराचार्य का काफिला राजीव नगर स्थित आलोक सिंह के निवास पहुंचेगा, यहां सिंह परिवार की ओर से पादुकापूजन किया जाएगा, इसके बाद शंकराचार्य का काफिला बेमेतरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सलधा धाम के लिए रवाना होगा.

सवा लाख शिवलिंग मंदिर का करेंगे निरीक्षण

बेमेतरा जिले के सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा पहुंचने पर दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मानंद सरस्वती द्वारा शंकराचार्य का स्वागत किया जाएगा, इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा, 16 और 17 मार्च को शंकराचार्य सवा लाख शिवलिंग मंदिर परिसर का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों तथा श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देंगे.

18 मार्च को वाराणसी के लिए होंगे रवाना

दौरे के अंतिम दिन 18 मार्च को शंकराचार्य सुबह सलधा धाम से रवाना होंगे, इसके बाद बेमेतरा के कृष्णा विहार स्थित कमलेश दत्त दुबे के निवास पर पादुकापूजन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, यहां से वे बिलासपुर के चिचिरदा गांव स्थित कुंज कुटीर फार्महाउस पहुंचेंगे, जहां श्रद्धालुओं से मुलाकात के बाद दोपहर में वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: अवैध अफीम खेती के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने 58 पटवारियों के किए तबादले

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home