CG News: मिडिल ईस्ट तनाव का असर छत्तीसगढ़ में, ड्राई फ्रूट्स से लेकर कार-मोबाइल तक महंगे

CG News: मिडिल ईस्ट तनाव का असर छत्तीसगढ़ में, ड्राई फ्रूट्स से लेकर कार-मोबाइल तक महंगे

CG News: मिडिल ईस्ट तनाव का असर छत्तीसगढ़ में, ड्राई फ्रूट्स से लेकर कार-मोबाइल तक महंगे

CG News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। रायपुर समेत कई शहरों में ड्राई फ्रूट्स के दाम में तेज उछाल आया है, जिससे मिठाइयों और अन्य उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे

सप्लाई प्रभावित होने के कारण काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर और अखरोट जैसे सूखे मेवे 30% तक महंगे हो गए हैं। बाजार में 50 से 500 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, ईरान, कुवैत, अफगानिस्तान, कैलिफोर्निया, वियतनाम और कतर से आने वाले आयात प्रभावित हुए हैं, जिससे बाजार में आपूर्ति कम हो गई है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर असर

कच्चे माल की कमी के कारण ऑटो पार्ट्स की कीमतों में 10-12% तक की बढ़ोतरी हुई है। टू-व्हीलर 500 से 1500 रुपये और कारें 5,000 से 50,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं, लुब्रिकेट ऑयल की कीमत में लगभग 50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे वाहन रखरखाव का खर्च भी बढ़ गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी पड़ा असर

इलेक्ट्रॉनिक सामान 5 से 10% तक महंगे हो गए हैं। 10-20 हजार के मोबाइल 1-3 हजार रुपये और 50 हजार से ऊपर के मोबाइल 5 हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं, लॉजिस्टिक्स और आयात लागत बढ़ने से कई सेक्टर प्रभावित हुए हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई और बढ़ती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तैयारी पूरी, 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.