CG News: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक भर्ती का ऐलान, 25 अक्टूबर को होगी परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक भर्ती का ऐलान, 25 अक्टूबर को होगी परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक भर्ती का ऐलान, 25 अक्टूबर को होगी परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए 1654 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. लोक शिक्षण संचालनालय यानी डीपीआई ने मंगलवार को भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती से प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर मिलेगा.

ऑनलाइन माध्यम से होगी भर्ती प्रक्रिया

शिक्षक भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे. विभाग की ओर से आवेदन शुरू होने की तारीख, अंतिम तिथि और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे, लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है. जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर विभाग और सीजी व्यापम की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.

छह विषयों में भरे जाएंगे शिक्षक पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल छह विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषय शामिल हैं. विभाग ने विषयवार पदों का निर्धारण कर दिया है, जिससे अलग-अलग विषयों के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, हिंदी विषय के लिए 250 पद निर्धारित किए गए हैं. संस्कृत में 300 पद, अंग्रेजी में सबसे अधिक 504 पद रखे गए हैं. गणित विषय में 250 पद, सामाजिक विज्ञान में 250 पद और कृषि विषय में 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कुल मिलाकर 1654 पदों को भरा जाएगा.

शिक्षकों की कमी दूर करने की पहल

राज्य के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है. नियुक्तियां होने के बाद स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर

शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह मौका काफी अहम माना जा रहा है. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे. शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश की शासकीय शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ में साइकिल योजना पर हंगामा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जेल भेजे गए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *