CG News: बलरामपुर में बाइक स्टंट हादसा, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल

CG News: बलरामपुर में बाइक स्टंट हादसा, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल

CG News: बलरामपुर में बाइक स्टंट हादसा, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल

CG News: बलरामपुर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय एक बड़ा हादसा हुआ, मोटरसाइकिल पर तीन स्कूली छात्र सवार थे और वे स्कूल जा रहे थे, रास्ते में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

दो छात्र गंभीर रूप से घायल

हादसे में बाइक पर सवार दो छात्र उछलकर सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, घटना के अनुसार, दुर्घटना में घायल दोनों छात्र गैना स्कूल, रघुनाथनगर के छात्र हैं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, हाई स्पीड और स्टंटबाजी ही इस हादसे की मुख्य वजह रही.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और एबीओ विनोद पंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने घायल छात्रों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथनगर भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है, यह घटना यह संदेश देती है कि, स्टंटबाजी और तेज रफ्तार युवा जीवन के लिए कितना खतरनाक हो सकती है, अधिक सावधानी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके ऐसे हादसों को रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, आबकारी से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य और स्टार्ट-अप तक बड़े फैसले

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.