CG News: चरणदास महंत के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, धार्मिक गुरुओं पर उठाए सवाल

CG News: चरणदास महंत के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, धार्मिक गुरुओं पर उठाए सवाल

CG News: चरणदास महंत के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, धार्मिक गुरुओं पर उठाए सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। उन्होंने धार्मिक कथावाचकों और संतों को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है।

रामभद्राचार्य पर गंभीर टिप्पणी

मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में चरणदास महंत ने कहा कि वे रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानते हैं और चिरमिरी में चल रही कथा में शामिल नहीं होंगे, महंत ने आरोप लगाया कि रामभद्राचार्य जिस तरह से राजनीतिक बयान दे रहे हैं, वह उन्हें भाजपा का प्रचारक साबित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

अन्य कथावाचकों पर भी निशाना

महंत ने धीरेन्द्र शास्त्री सहित अन्य कथावाचकों को भी निशाने पर लेते हुए उन्हें फर्जी बताया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से ऐसे आयोजनों में शामिल न होने की अपील की, गौरतलब है कि चिरमिरी में रामभद्राचार्य राम कथा का आयोजन 17 मई से 26 मई तक चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भी इस कथा में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : CG News: सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास और जनहित पर अहम निर्णय संभव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home