CG News: बस्तर में 83 हजार से ज्यादा हितग्राहियों पर संकट, 15 जुलाई तक e-KYC नहीं कराया तो राशन कार्ड से कट सकता है नाम

CG News: बस्तर में 83 हजार से ज्यादा हितग्राहियों पर संकट, 15 जुलाई तक e-KYC नहीं कराया तो राशन कार्ड से कट सकता है नाम

CG News: बस्तर में 83 हजार से ज्यादा हितग्राहियों पर संकट, 15 जुलाई तक e-KYC नहीं कराया तो राशन कार्ड से कट सकता है नाम

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है. जिले के 83 हजार से अधिक हितग्राहियों का e-KYC अब तक पूरा नहीं हो सका है. खाद्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 जुलाई 2026 के बाद e-KYC की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी. तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं.

9 महीने से बंद है राशन

खाद्य विभाग के अनुसार, e-KYC नहीं होने के कारण 83 हजार से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन पिछले नौ महीनों से नहीं मिल पा रहा है. विभाग का कहना है कि बार-बार जागरूकता अभियान चलाने और सूचना देने के बावजूद बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अभी तक आधार आधारित सत्यापन नहीं कराया है.

15 जुलाई है अंतिम मौका

सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या रानी कश्यप ने बताया कि जिले में अभी भी 83,485 सदस्यों का e-KYC लंबित है. इसके लिए उचित मूल्य की दुकानों, पंचायतों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द e-KYC करा लें.

इन वजहों से नहीं हो पाया e-KYC

खाद्य विभाग के अनुसार, e-KYC लंबित रहने के पीछे कई कारण सामने आए हैं. इनमें हितग्राही की मृत्यु, फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होना, राशन कार्ड में उम्र की त्रुटि, विवाह के बाद महिलाओं का दूसरे स्थान पर चले जाना और जागरूकता की कमी प्रमुख कारण हैं, विभागीय आंकड़ों के अनुसार, बकावंड में 16,192, बस्तर ग्रामीण में 15,671, जगदलपुर शहरी में 14,583, जगदलपुर ग्रामीण में 10,874, लोहंडीगुड़ा में 7,837, तोकापाल में 6,507, दरभा में 5,448, बास्तानार में 5,397 और बस्तर शहरी क्षेत्र में 976 हितग्राहियों का e-KYC अभी भी बाकी है.

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

अब 15 जुलाई तक केवल कुछ ही दिन शेष हैं, जबकि 83 हजार से अधिक लोगों का e-KYC कराया जाना बाकी है. ऐसे में निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन पूरा करना प्रशासन और हितग्राहियों, दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. खाद्य विभाग ने सभी पात्र राशन कार्डधारियों से जल्द से जल्द e-KYC पूरा कराने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर शुरू होगी फ्लाईब्रेरी, यात्री मुफ्त में ले सकेंगे किताबें, दूसरे शहर में करनी होगी वापस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.