CG News : तेज बारिश से उफनाई गागर नदी, पुल पार करते वक्त नदी में पलटा ट्रक; चालक-परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित

CG News : प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बलरामपुर जिले में भी बीते कुछ घंटों से जोरदार बारिश का दौर जारी है, जिससे गागर नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पुल तक पानी पहुंच गया। इसी बीच, तेज बहाव के दौरान एक आयशर ट्रक पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया।

घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ट्रक में चालक, परिचालक सहित कुल 5 लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घटना के वक्त प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। न तो ट्रैफिक को रोकने की कोशिश की गई, और न ही वैकल्पिक मार्ग की कोई सूचना दी गई। यही नहीं, जिस पुल से यह हादसा हुआ, उस पर कई जगह गड्ढे भी मौजूद हैं, जो दुर्घटनाओं को और बढ़ावा दे सकते हैं।

तेज बहाव बना खतरा, फिर भी ट्रैफिक चालू

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून में यह नदी उफान पर आ जाती है, बावजूद इसके सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। प्रशासन यदि समय रहते अलर्ट जारी करता और पुल को बंद कर देता, तो इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.