CG News: रायपुर साइबर ठगी केस: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर साइबर ठगी केस: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर साइबर ठगी केस: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर सपन कुमार से 1.25 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी करने वाले गिरोह के 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस हरियाणा से गिरफ्तार कर चुकी थी।

दिल्ली और कर्नाटक से गिरफ्तारी

साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दिल्ली और कर्नाटक से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन सिंह, जितेंद्र कुमार और राजदीप भाटिया के रूप में हुई है, जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने 18 म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर करीब 10.76 करोड़ रुपये का लेन-देन किया। इन खातों के खिलाफ देश के 17 राज्यों में 88 साइबर अपराध की रिपोर्ट दर्ज हैं।

कैसे फंसाया डॉक्टर को

पीड़ित डॉक्टर सपन कुमार को अज्ञात नंबरों से कॉल कर बताया गया कि उनके क्रेडिट कार्ड का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। आरोपियों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” में रखने की धमकी दी, आरोपी लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर पर नजर रखते रहे और उन्हें मानसिक दबाव में रखा गया। इस दौरान उन्हें किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया और डराकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

एफडी तुड़वाकर भी ठगी

डर और दबाव में आकर पीड़ित ने अपनी एफडी तक तुड़वा दी और कुल मिलाकर लगभग 1.25 करोड़ से 1.28 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह लिंक फ्रॉड, OTP शेयरिंग, फिशिंग, क्रिप्टो ट्रेडिंग, शेयर ट्रेडिंग, OLX फ्रॉड और अन्य कई तरीकों से देशभर में ठगी करता था।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अनजान कॉल, जो खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताए, उस पर भरोसा न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर विराट अपहरण कांड: हाईकोर्ट ने 5 आरोपियों की अपील खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *