CG News: धमतरी पुलिस ने पकड़ा 480 किलो गांजा, 2.60 करोड़ की खेप के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

CG News: धमतरी पुलिस ने पकड़ा 480 किलो गांजा, 2.60 करोड़ की खेप के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

CG News: धमतरी पुलिस ने पकड़ा 480 किलो गांजा, 2.60 करोड़ की खेप के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई जिले में पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी गांजा जप्ती मानी जा रही है।

कार और पिकअप की जांच में खुला राज

अर्जुनी थाना पुलिस और श्यामतराई वनोपज जांच नाके पर तैनात टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे एक कार और पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

नाबालिग समेत 5 लोग पकड़े गए

पुलिस ने इस मामले में रायपुर निवासी नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद शादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जगदलपुर से रायपुर तक सप्लाई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जगदलपुर क्षेत्र से गांजे की खेप लाकर रायपुर और अन्य शहरों में खपाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

छह सप्ताह में सात बड़ी कार्रवाई

धमतरी पुलिस के अनुसार, पिछले छह सप्ताह में सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख मार्गों पर लगातार अभियान चलाकर गांजा तस्करी के खिलाफ सात बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। इन अभियानों में सैकड़ों किलो गांजा और करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर तस्करी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है।

नशामुक्त जिले के लिए अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: साय कैबिनेट की अहम बैठक 9 जून को, हो सकते हैं बड़े निर्णय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.