CG News : सुशासन तिहार 2025: सीएम विष्णुदेव साय सूरजपुर रवाना, साढ़े तीन लाख पीएम आवासों की सौगात

CG News : सुशासन तिहार 2025: सीएम विष्णुदेव साय सूरजपुर रवाना, साढ़े तीन लाख पीएम आवासों की सौगात

CG News : सुशासन तिहार 2025: सीएम विष्णुदेव साय सूरजपुर रवाना, साढ़े तीन लाख पीएम आवासों की सौगात

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिविल लाइन हेलीपैड से सूरजपुर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण का आज चौथा दिन है। इस दौरान जनचौपालों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं और त्वरित समाधान किया जा रहा है।

सबसे बड़ी मांग – पीएम आवास

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनचौपालों में सबसे अधिक मांग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की आ रही है। उन्होंने बताया कि 13 मई को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान प्रदेश को 3.5 लाख पीएम आवासों की बड़ी सौगात देंगे।

अंबिकापुर में बड़ी आमसभा

सीएम साय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सूरजपुर जिले के अंबिकापुर में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवास से जुड़ी इस बड़ी घोषणा को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

सुशासन तिहार में मिल रहीं अन्य मांगें

सीएम ने यह भी बताया कि सुशासन तिहार के तहत गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य सुविधा, पेंशन, राशन कार्ड, और नौकरी संबंधित कई मुद्दों पर भी लोगों की मांगें आ रही हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.