CG News : तेलंगाना में बारूदी सुरंग विस्फोट: तीन पुलिसकर्मी शहीद, नक्सल ऑपरेशन कगार के बीच बड़ी चुनौती

CG News : तेलंगाना में बारूदी सुरंग विस्फोट: तीन पुलिसकर्मी शहीद, नक्सल ऑपरेशन कगार के बीच बड़ी चुनौती

CG News : तेलंगाना में बारूदी सुरंग विस्फोट: तीन पुलिसकर्मी शहीद, नक्सल ऑपरेशन कगार के बीच बड़ी चुनौती

CG News : तेलंगाना के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम क्षेत्र में वन क्षेत्र में एक बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किया गया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

ऑपरेशन कगार के बीच नक्सलियों का हमला

यह घटना उस समय हुई जब छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर “ऑपरेशन कगार” के तहत सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रहे हैं। इस ऑपरेशन का नेतृत्व सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा, और एसटीएफ की संयुक्त टीम कर रही है। नक्सलियों के छिपे ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए तीन राज्यों की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर कार्य कर रही हैं।

दिल्ली से डीजी की निगरानी

इस ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली से पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल, और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

कर्रेगुट्टा: नक्सलियों का अंतिम गढ़

छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में छिपे नक्सलियों को अब सुरक्षाबलों ने तीनों ओर से घेर लिया है। यह ऑपरेशन नक्सलवाद के सफाए की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। हाल ही में कर्रेगुट्टा में 22 से अधिक नक्सलियों को ढेर किया गया था तेलंगाना में हुए इस विस्फोट में शहीद हुए जवानों को देश श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकी कुर्बानी नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूत बनाएगी।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home