CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुदूर गांव माथमौर में हुआ शानदार स्वागत
CG News : आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर मनेंद्रगढ़ जिले के सुदूर गांव माथमौर में उतरा, जहां आदिवासी बाहुल्य इस गांव के ग्रामीणों ने उन्हें शानदार तरीके से स्वागत किया। हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही ग्रामीण दौड़ते हुए हेलीपैड पहुंचे और मुख्यमंत्री के उतरने पर जोरदार जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
ग्रामीणों ने किया स्वागत
गौरतलब है कि यह गांव मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है और आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए यह एक अहम स्थल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्वागत के लिए कोई खास सामग्री नहीं मिल पाई, तो ग्रामीणों ने पेड़ों से फूल तोड़कर गुलदस्ता तैयार किया और मुख्यमंत्री को भेंट किया।
सीएम साय से मिलने के बाद ग्रामीण भावुक हो गए, और इस पल को हमेशा याद रखने की बात कही। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी भलाई के लिए जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।