CG News : महिला से छेड़छाड़ के मामले में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई

CG News : महिला से छेड़छाड़ के मामले में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई

CG News : महिला से छेड़छाड़ के मामले में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई

CG News :महासमुंद। महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जैसे ही यह खबर उनके समर्थकों तक पहुंची, उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। हालात को देखते हुए थाने परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर पैसों की मांग करते हुए छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 296, 74, 75(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाने में समर्थकों की भीड़

पुलिस की कार्रवाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में साहू के समर्थक थाने पहुंच गए और पुलिस के साथ-साथ शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home