CG News: सक्ति वेदांता प्लांट हादसा: 24 घंटे में 3 और मजदूरों की मौत, आंकड़ा 23 पहुंचा

CG News: सक्ति वेदांता प्लांट हादसा: 24 घंटे में 3 और मजदूरों की मौत, आंकड़ा 23 पहुंचा

CG News: सक्ति वेदांता प्लांट हादसा: 24 घंटे में 3 और मजदूरों की मौत, आंकड़ा 23 पहुंचा

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 3 और घायल मजदूरों की मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है।

अस्पतालों में तोड़ा दम

रायपुर के कालड़ा अस्पताल में दो घायलों उमेंद्र शाह और मध्यप्रदेश निवासी किस्मत अली की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती पश्चिम बंगाल के मजदूर सुब्रोतो जेना ने भी दम तोड़ दिया, हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से 13 का इलाज अभी भी जारी है।

FIR में प्रबंधन पर आरोप

घटना के बाद पुलिस ने प्लांट प्रबंधन और कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR में चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित करीब 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है, औद्योगिक सुरक्षा विभाग की शुरुआती जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई।

बॉयलर ब्लास्ट की वजह क्या?

जांच रिपोर्ट के अनुसार बॉयलर के फर्नेस में जरूरत से ज्यादा फ्यूल जमा हो गया था, जिससे अंदर दबाव बढ़ गया। इसी दबाव के कारण पाइप अपनी स्थिति से हट गया और विस्फोट हो गया, एफएसएल रिपोर्ट में भी इसी कारण की पुष्टि की गई है।

मेंटेनेंस में भी चूक

जांच में यह भी सामने आया कि मशीनों के रखरखाव और संचालन में लापरवाही बरती गई थी। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते सावधानी बरती जाती तो हादसा टाला जा सकता था, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर एएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

FIR को लेकर उठे सवाल

इस मामले में भूपेश बघेल ने भी FIR की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों को FIR की कॉपी देने में टालमटोल की जा रही है, हादसे के बाद अब सभी की नजर जांच और कार्रवाई पर टिकी है। पीड़ित परिवारों को न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.