CG News: धमतरी में टीआई की दबंगई, व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल

CG News: धमतरी में टीआई की दबंगई, व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल

CG News: धमतरी में टीआई की दबंगई, व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। बोराई थाना क्षेत्र में एक टीआई द्वारा सरेआम व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नाके पर गाड़ी नहीं रोकने पर विवाद

पीड़ित व्यापारी शब्बीर मेमन के अनुसार, वह साप्ताहिक बाजार में मुर्गा खरीदने-बेचने जा रहा था। बोराई नाके पर गाड़ी नहीं रोक पाने के कारण टीआई नरेंद्र सिंह ने उसे बाजार में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया।

टीआई ने किया इनकार

वायरल वीडियो में टीआई व्यापारी को थप्पड़ मारते और धमकाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बावजूद टीआई ने थप्पड़ मारने की बात से इनकार कर दिया है, जबकि मौके पर मौजूद लोग इस घटना की पुष्टि कर रहे हैं।

एंट्री फीस वसूली का भी आरोप

व्यापारी ने आरोप लगाया है कि नाके पर एंट्री फीस के नाम पर गाड़ियों को रोका जाता है। इस मुद्दे पर बहस के दौरान ही यह विवाद बढ़ गया।

पुलिस जांच में जुटी

एडिशनल एएसपी शैलेंद्र पांडे के अनुसार, वाहन चेकिंग अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए की जा रही थी। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल व्यापारी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सवालों के घेरे में पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: झाड़-फूंक और ‘देसी इलाज’ का अंधविश्वास बना युवती की मौत की वजह, आरोपी महिला को उम्रकैद

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *