CG News: दिवंगत पत्नी का फर्जी दस्तावेज बनाकर योजना का लाभ लेने वाला पति पुलिस की गिरफ्त में

CG News: दिवंगत पत्नी का फर्जी दस्तावेज बनाकर योजना का लाभ लेने वाला पति पुलिस की गिरफ्त में

CG News: दिवंगत पत्नी का फर्जी दस्तावेज बनाकर योजना का लाभ लेने वाला पति पुलिस की गिरफ्त में

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में अशोक पटेल को गिरफ्तार किया गया है, आरोप है कि, उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कार्यालय मंडल का हितग्राही परिचय पत्र बनाकर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ लिया.

शिकायत पर कार्रवाई

पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने इस मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की थी, शिकायत में आरोप लगाया गया कि, अशोक पटेल ने फर्जी पंजीयन कर योजना के तहत अनुचित लाभ प्राप्त किया, बिर्रा थाना पुलिस और अतिरिक्त कलेक्टर के नेतृत्व में जांच की गई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन के बयान, मृत्यु पंजी और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद मृतिका की मृत्यु की तारीख संदिग्ध पाई गई.

अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए

संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर अशोक पटेल और बिर्रा ग्राम पंचायत सचिव रोहित पटेल के खिलाफ थाना बिर्रा में धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, जांच के दौरान अन्य संभावित आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं और उनके खिलाफ जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में लॉन्च होने जा रहा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’, राशन वितरण होगा तेज और पारदर्शी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *