CG News: रायपुर में लॉन्च होने जा रहा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’, राशन वितरण होगा तेज और पारदर्शी

CG News: रायपुर में लॉन्च होने जा रहा प्रदेश का पहला 'ग्रेन एटीएम', राशन वितरण होगा तेज और पारदर्शी

CG News: रायपुर में लॉन्च होने जा रहा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’, राशन वितरण होगा तेज और पारदर्शी

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ग्रेन एटीएम स्थापित किया जा रहा है, यह मशीन बैंक एटीएम की तरह काम करेगी, लेकिन इसमें कैश की जगह अनाज मिलेगा, पायलट प्रोजेक्ट शास्त्री मार्केट में लागू होगा.

मशीन का संचालन

लाभार्थी अपने राशन कार्ड नंबर या आधार आधारित बायोमेट्रिक (अंगूठा) स्कैन के माध्यम से लॉग इन करेंगे, स्क्रीन पर निर्धारित चावल या गेहूं की मात्रा दिखेगी और मशीन सीधे थैले में अनाज गिरा देगी, पूरी प्रक्रिया में केवल 30–45 सेकंड का समय लगेगा, इससे समय की बचत होगी और तौल में कोई गलती नहीं होगी.

भविष्य की योजना

रायपुर में सफल होने के बाद इस तकनीक को अन्य जिलों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, शहरी क्षेत्रों में मशीन आधारित वितरण को स्थापित करना अपेक्षाकृत आसान है, ग्रेन एटीएम 24 घंटे चालू रह सकता है, जिससे मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग अपने सुविधा अनुसार राशन प्राप्त कर सकेगा.

अन्य राज्यों में सफलता

बिहार, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान में पहले ही ग्रेन एटीएम का सफल प्रयोग हो चुका है, इससे पारदर्शिता बढ़ी और उपभोक्ताओं को तेज और सुगम सेवा मिली, इसी मॉडल को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू किया जा रहा है.

राशन वितरण में सुधार

यदि योजना सफल होती है, तो छत्तीसगढ़ की खाद्य वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, भ्रष्टाचार और हेराफेरी पर अंकुश लगेगा, और लाभार्थियों को भरोसेमंद और तेज सेवा मिलेगी,
राशनकार्ड धारकों की स्थिति
• कुल राशनकार्ड: 6,51,081
• प्राथमिकता श्रेणी: 4,50,054
• अंत्योदय कार्ड: 71,123
• एपीएल कार्ड: 1,26,240
ग्रेन एटीएम सिर्फ तकनीकी सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का नया विकल्प है, अब देखना यह होगा कि, रायपुर में पायलट प्रोजेक्ट कितनी सफलता हासिल करता है और इसे पूरे प्रदेश में कब तक लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में व्यक्ति ने खुद की ली जान, अंधविश्वास और मानसिक तनाव पर उठे सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home