CG News: कोरबा में पुलिस आचरण पर सवाल, दो मामलों में निलंबन और विभागीय कार्रवाई

CG News: कोरबा में पुलिस आचरण पर सवाल, दो मामलों में निलंबन और विभागीय कार्रवाई

CG News: कोरबा में पुलिस आचरण पर सवाल, दो मामलों में निलंबन और विभागीय कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं, जिले में सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप

कटघोरा थाना क्षेत्र में एक महिला की लिखित शिकायत के बाद थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया पर छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए.

प्राथमिक जांच के बाद तत्काल निलंबन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, मामले की आगे की जांच जारी है.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में लापरवाही का आरोप

दूसरी ओर बांकी मोंगरा क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के एक प्रकरण में पुलिस की लापरवाही सामने आई है, आरोप है कि, मामले में समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते दो आरक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है.

एसपी का सख्त संदेश: अनुशासन सर्वोपरि

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दोनों मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, पुलिस बल में अनुशासन और नैतिक आचरण सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनैतिक व्यवहार या कर्तव्यहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जांच जारी, कार्रवाई के संकेत

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि, दोनों मामलों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जा रही है, जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, रायपुर पुलिस कमिश्नरी पर लग सकती है मुहर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home