CG News: IAS तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, लोगों को सतर्क रहने की अपील

CG News: IAS तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, लोगों को सतर्क रहने की अपील

CG News: IAS तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, लोगों को सतर्क रहने की अपील

CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्वयं अधिकारी ने जानकारी देते हुए आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

फर्जी आईडी से भेजे जा रहे मैसेज

मनरेगा आयुक्त IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस आईडी के जरिए लोगों को मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर और अन्य निजी जानकारी मांगी जा रही है।

अधिकारी ने दी स्पष्ट चेतावनी

उन्होंने साफ किया कि इस फर्जी आईडी का उनसे कोई संबंध नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।

तुरंत करें रिपोर्ट

यदि किसी को इस तरह की फर्जी आईडी या संदिग्ध मैसेज मिलते हैं, तो उसे तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें और संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दें, प्रशासन ने भी नागरिकों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है। ऐसे मामलों में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में राइस मिलर्स पर सख्ती, समय पर चावल जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.