CG news : तलवार से पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी पति बस से भागते समय गिरफ्तार

CG news : तलवार से पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी पति बस से भागते समय गिरफ्तार

CG news : तलवार से पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी पति बस से भागते समय गिरफ्तार

CG news : राजस्थान के बाड़मेर जिले के हरसाणी गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 37 वर्षीय मोइम खान ने अपनी पत्नी रहमू (34) की तलवार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जोधपुर भागने से पहले ही शिव के पास एक बस से गिरफ्तार कर लिया।

रात 3 बजे कमरे में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, मोइम खान अपने माता-पिता और तीन बच्चों के साथ कुम्हारों की ढाणी, हरसाणी गांव में रहता था। गुरुवार की रात मोइम और उसकी पत्नी रहमू कमरे में अकेले थे, जबकि माता-पिता बाहर और बच्चे आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे मोइम ने तलवार से रहमू की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

सुबह मिला लहूलुहान शव, मचा हड़कंप
अगली सुबह करीब 7 बजे जब परिजन कमरे में पहुंचे तो रहमू का शव खून से सना हुआ मिला। चीख-पुकार सुनते ही आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही गिराब थाना पुलिस और रामसर सीओ मानाराम गर्ग मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। इस बीच आरोपी फरार हो चुका था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे जोधपुर जाने वाली बस से शिव के पास पकड़ लिया।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल आरोपी मोइम खान ने हत्या के पीछे की वजह नहीं बताई है। पुलिस ने रहमू के पीहर पक्ष को सूचना देकर जांच में शामिल कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोइम खान पेशे से एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्कर है।पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर हत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जब तक आरोपी पूरी सच्चाई नहीं बताता, सभी संभावनाएं खुली हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home