CG News: बिलासपुर में नकली प्रोडक्ट का बड़ा खुलासा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम पर बेचे जा रहे थे डुप्लीकेट सामान

CG News: बिलासपुर में नकली प्रोडक्ट का बड़ा खुलासा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम पर बेचे जा रहे थे डुप्लीकेट सामान

CG News: बिलासपुर में नकली प्रोडक्ट का बड़ा खुलासा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम पर बेचे जा रहे थे डुप्लीकेट सामान

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मालधक्का क्षेत्र में नकली उत्पादों का बड़ा मामला सामने आया है। यहां नामी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम पर डुप्लीकेट सामान बेचने का खुलासा हुआ है। पुलिस और कोर्ट के निर्देश पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट जब्त किए गए हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर छापेमारी

यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद नियुक्त एडिशनल स्पेशल रिसीवर एच.एन. जोशी द्वारा की गई। पुलिस टीम के साथ मिलकर व्यापार विहार और भगत सिंह कॉम्प्लेक्स स्थित गोदामों पर दबिश दी गई।

नामी ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था नकली सामान

जांच में सामने आया कि प्रसिद्ध ब्रांड के रैपर में नकली उत्पाद पैक कर बाजार में बेचे जा रहे थे।
छापेमारी के दौरान:
• सर्फ एक्सेल (80 ग्राम) के 5280 पैकेट
• रेड लेबल चाय (1 किलो) के 80 पैकेट
बरामद किए गए।

जब्त सामान कंपनी को सौंपा गया

सभी जब्त उत्पादों को सील कर सुरक्षित रखा गया और आगे की जांच के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है, यह कार्रवाई 24 नवंबर 2025 से 17 मार्च 2026 के बीच जारी कोर्ट आदेशों के तहत की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट में 8 मई को निर्धारित की गई है।

नकली उत्पादों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय

सूत्रों के मुताबिक, व्यापार विहार क्षेत्र में नकली उत्पादों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। यहां से थोक व्यापारियों को डुप्लीकेट सामान सप्लाई किया जा रहा था, जिसे बाद में आम लोगों को असली बताकर बेचा जाता था।

उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है और खरीदारी करते समय उत्पाद की गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच जरूर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : CG News: IAS तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, लोगों को सतर्क रहने की अपील

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home