CG News: रायपुर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

CG News: रायपुर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

CG News: रायपुर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

CG News: राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में 25 वर्षीय युवक कोमल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिवार को सुबह मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात युवक घर में अकेला था। उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे, जबकि मां शादी समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। अगली सुबह परिवार को घटना की जानकारी मिली।

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह पिछले 5 साल से रिलेशन में था, लेकिन लड़की के अन्य लोगों से संपर्क के कारण वह मानसिक तनाव में था।

सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार सुधारने का मौका दे चुका था, लेकिन वह नहीं बदली। उसने अपने कदम के लिए उसी को जिम्मेदार बताया। साथ ही उसने यह भी लिखा कि इस मामले में उसके परिवार को शामिल न किया जाए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सुसाइड नोट व मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच में लिया गया है।

मानसिक तनाव और रिश्तों पर सवाल

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि रिश्तों में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव युवाओं को किस हद तक प्रभावित कर रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में नकली प्रोडक्ट का बड़ा खुलासा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम पर बेचे जा रहे थे डुप्लीकेट सामान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home