CG News: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह मध्य प्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह मध्य प्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह मध्य प्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए चर्चित उपद्रव और पथराव मामले के मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह को पुलिस ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से बचने के लिए आरोपी पन्ना के माकरी गांव में अपने दोस्त धीरेंद्र पटेल के ठिकाने पर छिपा हुआ था. वहीं, इस हिंसा में शामिल दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

अब तक 50 गिरफ्तारियां

बिलासपुर के खपरगंज इलाके में हुए उपद्रव के बाद से ही पुलिस की कई टीमें ठाकुर राम सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं. संदिग्ध ठिकानों, रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपी की सटीक लोकेशन मिली. पुलिस अधिकारियों के अनुसार राम सिंह गुट के 5 आरोपियों को पूर्व में ही पकड़ लिया गया था, और इस पूरे मामले में अब तक 50 से अधिक उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

आरोपी ने जारी किया था वीडियो

घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी ठाकुर राम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उसने खुद को बेकसूर बताते हुए आरोप लगाया था कि उसे जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. उसने वीडियो में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी और सरेंडर करने का दावा भी किया था, लेकिन बाद में वह चकमा देकर रायपुर के रास्ते मध्य प्रदेश भाग गया था.

28 अगस्त की रात खपरगंज में हुआ था भारी उपद्रव

यह पूरा मामला 28 अगस्त की रात का है, जब बिलासपुर के खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच अचानक विवाद उत्पन्न हो गया था. सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी और पुरानी रंजिश के कारण दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी.

लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद पाया गया काबू

हिंसा की सूचना मिलते ही स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बल को बल प्रयोग करना पड़ा था. उग्र भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे. इस पथराव और संघर्ष में तारबाहर थाना प्रभारी समेत लगभग 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर निष्पक्ष जांच आगे बढ़ाई है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात, सीएम साय के निर्देश पर 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home