CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 3 दिन और गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और कम हो सकता है, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

तापमान की बात करें तो दुर्ग में 43.5°C के साथ सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.5°C रहा, रायपुर में सुबह आसमान साफ रहेगा, जबकि दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है।

मौसम बदलने की वजह

मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर तेलंगाना और उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से हो रहा है, जिससे आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं, आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा, जिसके बाद तापमान में बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में हेड कॉन्स्टेबल पर मारपीट का आरोप, VIDEO वायरल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *