CG News: रायगढ़ में दूल्हा-दुल्हन ने अंगारों पर लिए फेरे, छत्तीसगढ़ की अनोखी परंपरा

CG News: रायगढ़ में दूल्हा-दुल्हन ने अंगारों पर लिए फेरे, छत्तीसगढ़ की अनोखी परंपरा

CG News: रायगढ़ में दूल्हा-दुल्हन ने अंगारों पर लिए फेरे, छत्तीसगढ़ की अनोखी परंपरा

CG News: रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखी परंपरा देखने को मिली, जहां दूल्हा-दुल्हन ने अंगारों पर चलकर गृह प्रवेश किया।

गंधेल गोत्र की पुरानी परंपरा

यह परंपरा गंधेल गोत्र के परिवारों में वर्षों से निभाई जा रही है। बिलासपुर गांव में 27 अप्रैल को हुई शादी में इस रस्म को पूरे रीति-रिवाज के साथ निभाया गया, दूल्हे के परिवार के अनुसार, दुल्हन के घर पहुंचने तक पूरा परिवार उपवास रखता है। इस दौरान अन्न तो दूर, पानी तक ग्रहण नहीं किया जाता।

अंगारों पर फेरे लेने की रस्म

मंडप पूजा के बाद बैगा द्वारा जलते हुए अंगारों को मंडप में बिछाया गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने हाथ थामकर उन्हीं अंगारों पर चलकर सात फेरे लिए, इस परंपरा के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार यह रस्म अग्नि परीक्षा का प्रतीक मानी जाती है।

परंपरा के पीछे की मान्यता

परिवार का मानना है कि अंगारों पर चलकर गृह प्रवेश करने से दंपति जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्राप्त करते हैं और उनका जीवन शुभ रहता है, इस परंपरा के तहत शादी के दौरान गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करना अनिवार्य होता है। दूल्हा-दुल्हन ने भी महादेव का आशीर्वाद लेकर शादी की रस्में पूरी कीं, यह अनोखी रस्म अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.