CG News: कांकेर में पुलिस – नक्सली मुठभेड़, महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर

CG News: कांकेर में पुलिस - नक्सली मुठभेड़, महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर

CG News: कांकेर में पुलिस – नक्सली मुठभेड़, महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई है, मृत नक्सली की पहचान वांटेड ACM (एरिया कमेटी मेंबर) रेपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। मौके से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माचपल्ली जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके बाद सुबह 4 से 5 बजे के बीच सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई।

महिला नक्सली ढेर

मुठभेड़ के बाद मौके से महिला नक्सली का शव बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, जानकारी के अनुसार, रूपी रेड्डी, मारे गए नक्सली कमांडर विजय रेड्डी की पत्नी थी और उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही थी, हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर सरेंडर और मुठभेड़ों के बाद नक्सली नेटवर्क पर दबाव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, 30 जून तक e-KYC अनिवार्य

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.