CG News: रायपुर में धार्मिक टिप्पणी पर विवाद, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर में धार्मिक टिप्पणी पर विवाद, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर में धार्मिक टिप्पणी पर विवाद, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

CG News: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए बुधवार शाम सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की.

इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर शिकायत

बजरंग दल पदाधिकारियों का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी “_wasim_ahmed_1” से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट की गई. संगठन का कहना है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब इलाके में रहने वाले वसीम अहमद का है. हालांकि पुलिस ने अभी तक अकाउंट की वास्तविकता की पुष्टि नहीं की है.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट, पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आरोपी की पहचान और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा.

बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है. संगठन का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी भी की.

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: CGPSC रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’, मचा बवाल, CGPSC ने दी सफाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *