CG News: CGPSC रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’, मचा बवाल, CGPSC ने दी सफाई

CG News: CGPSC रिजल्ट में 'NEWS' और 'SPACERANI', मचा बवाल, CGPSC ने दी सफाई

CG News: CGPSC रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’, मचा बवाल, CGPSC ने दी सफाई

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, यानी CGPSC, की सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम में कुछ अभ्यर्थियों के नाम चर्चा का विषय बन गए हैं. चयन सूची में ‘NEWS’, ‘SPACERANI’ और ‘MANBAS’ जैसे नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे. इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई.

कांग्रेस ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इन नामों का जिक्र करते हुए भर्ती प्रक्रिया पर तंज कसा. कांग्रेस ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि चयन सूची में सामने आए नामों से संदेह की स्थिति बनी है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच जरूरी है.

CGPSC ने जारी की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद CGPSC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी भ्रामक है. आयोग के अनुसार ‘NEWS’, ‘SPACERANI’, ‘HE RAM’, ‘BHAKT PRAHLAD’ और ‘TUFAIL’ जैसे सभी नाम अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरते समय स्वयं दर्ज किए थे. इन्हीं नामों के आधार पर प्रवेश पत्र जारी हुए और पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई.

7,301 अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग ने बताया कि 341 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त को जारी किया गया था. 12 जुलाई 2026 को हुई इस परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है. मुख्य परीक्षा संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

आयोग ने की आधिकारिक जानकारी पर भरोसे की अपील

CGPSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें. आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई है और नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक चर्चाओं से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें : CG News: हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पेपर लीक को बताया हत्या से भी बड़ा अपराध

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *