CG News: कांग्रेस का ‘वोट बचाव, देश बचाओ’ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, छत्तीसगढ़ से 8 दिग्गज नेता बने ऑब्जर्वर

CG News: कांग्रेस का 'वोट बचाव, देश बचाओ' अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, छत्तीसगढ़ से 8 दिग्गज नेता बने ऑब्जर्वर

CG News: कांग्रेस का ‘वोट बचाव, देश बचाओ’ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, छत्तीसगढ़ से 8 दिग्गज नेता बने ऑब्जर्वर

CG News: देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष आक्रामक मूड में नजर आ रहा है, इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ ‘वोट बचाव, देश बचाओ’ नाम से एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत कर दी है, इस महत्वपूर्ण अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने और जमीनी स्तर पर गतिविधियों की निगरानी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने देश भर में कुल 208 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की है, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा.

SIR-'वोट चोरी' पर लड़ाई और गरमाई, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग  प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष - fight over SIR heats up opposition may bring  impeachment motion against chief Election Commissioner ntc - AajTak

8 दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

AICC द्वारा जारी की गई इस लंबी चौड़ी सूची में छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज और अनुभवी नेताओं को भी अहम राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है, छत्तीसगढ़ से जिन प्रमुख नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनमें सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, शिव डहरिया, जय सिंह अग्रवाल और प्रेमसाय सिंह टेकाम के नाम शामिल हैं, इन सभी नेताओं को अलग-अलग राज्यों या जिलों में पार्टी के इस अभियान की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

विपक्ष का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

इस अभियान के लिए नियुक्त किए गए अन्य प्रमुख राष्ट्रीय चेहरों में अधीर रंजन चौधरी, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोराट, जगदीश ठाकोर, राजीव शुक्ला, पृथ्वीराज चव्हाण, नाना पटोले और अजय कुमार जैसे कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और सक्रिय संगठन पदाधिकारी शामिल हैं, कांग्रेस और पूरा विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता के साथ गंभीर समझौता किया है, राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी नेताओं का यह भी आरोप है कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है, जिसके विरोध में कांग्रेस का यह नया अभियान देश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में आज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, रायपुर समेत बाकी जिलों में रहेगा शुष्क मौसम

Related Post

One thought on “CG News: कांग्रेस का ‘वोट बचाव, देश बचाओ’ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, छत्तीसगढ़ से 8 दिग्गज नेता बने ऑब्जर्वर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home