CG News: कवर्धा में उफनती ढोलढोली नदी में फंसी पिकअप, ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

CG News: कवर्धा में उफनती ढोलढोली नदी में फंसी पिकअप, ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

CG News: कवर्धा में उफनती ढोलढोली नदी में फंसी पिकअप, ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

CG News: कवर्धा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं. इसी बीच कुकदूर थाना क्षेत्र के ढोलढोली रपटा मार्ग पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया. तेज बहाव के बीच करीब 20 से 25 यात्रियों से भरी एक पिकअप वाहन नदी के बीच फंस गई, जिससे वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

महिलाओं और बच्चों में मची दहशत

वाहन में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी सवार थे. तेज बहाव के बीच वाहन फंसने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया. मदद के लिए लोगों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

ग्रामीणों ने बिना देर किए उफनती नदी में उतरकर एक-एक यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला. उनकी सूझबूझ और साहस की बदौलत सभी लोगों की जान बच गई. समय पर मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

हर बारिश में बनता है खतरा

ढोलढोली रपटा छिंदीडीह, सारपानी, भाकुर, पीपर टोला, सेंदुर खार और देवान पटपर सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. मानसून के दौरान यहां नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो जाता है और लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है.

प्रशासन ने फिर की सावधानी बरतने की अपील

बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों और रपटों को पार नहीं करने की अपील दोहराई है. अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है. ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्रों से गुजरने से बचें और प्रशासन की सलाह का पालन करें.

यह भी पढ़ें : CG News: शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 24 से ज्यादा याचिकाएं खारिज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *